खाद की कालाबाजारी और टैगिंग पर सख्ती

अमृतसर में खाद विक्रेताओं और थोक कारोबारियों की औचक जांच

बिना बिल बिक्री और जमाखोरी पाए जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, किसानों को पक्का बिल लेने की अपील

By : Just Click National , Harpreet Singh
अमृतसर में खाद विक्रेताओं और थोक कारोबारियों की औचक जांच

अमृतसर, 28 सितंबर (हि.स.) : जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर खाद विक्रेताओं और थोक कारोबारियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर अमरजीत सिंह दोसांझ के नेतृत्व में विभिन्न खाद विक्रेताओं की औचक जांच की गई। जांच के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं को दुकानों पर लगाए स्टॉक बोर्ड पर रोजाना उपलब्ध खाद का स्टॉक दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेची जाने वाली प्रत्येक कृषि सामग्री का पक्का बिल जारी करना जरूरी है। साथ ही किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ही कृषि सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। दोसांझ ने स्पष्ट किया कि खाद के साथ किसी अन्य गैर-जरूरी वस्तु की टैगिंग कर बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने विक्रेताओं को पीओएस मशीनों में खाद का स्टॉक नियमित रूप से अपडेट करने और मशीन में दर्ज स्टॉक तथा दुकान में मौजूद भौतिक स्टॉक का पूरा मिलान सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई दुकानदार खाद, बीज या कृषि दवाइयों की कालाबाजारी, जमाखोरी या बिना बिल बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ संबंधित कानूनों और कंट्रोल ऑर्डर के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक कृषि अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित नियंत्रित दरों पर बिना किसी टैगिंग के खाद उपलब्ध हो। दोसांझ ने किसानों से अपील की कि खाद, कृषि दवाइयां और बीज खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल जरूर लें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करता है या खाद के साथ किसी अन्य वस्तु की टैगिंग करता है तो इसकी लिखित शिकायत संबंधित कृषि कार्यालय में की जा सकती है। खाद की उपलब्धता या अन्य कृषि संबंधी समस्या के लिए किसान अपने संबंधित ब्लॉक कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
 

संबंधित सामग्री

कैथल: मंडियों में पीआर धान का स्टॉक बढ़ा

कैथल: मंडियों में पीआर धान का स्टॉक बढ़ा

खरीद एजेंसियों के रिकॉर्ड में धान दर्ज नहीं होने के कारण उठान अटका हुआ है

ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन की सुविधाएं हो सकती हैं बंद

ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन की सुविधाएं हो सकती हैं बंद

धमतरी में 25 हजार उपभोक्ताओं ने कराई ई-केवाईसी, पांच हजार की प्रक्रिया अभी बाकी

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

डीसीपी जुगराज सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूलों का लिया जायजा

अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित विदेशी हैंडलरों की भूमिका की जांच की जा रही है

अमृतसर में तीन दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ धूमधाम से संपन्न

अमृतसर में तीन दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ धूमधाम से संपन्न

अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खरीदारी की