अमृतसर, 10 सितंबर (हि. स.) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो ए.के.-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह (27) निवासी गांव चाटीविंड, अमृतसर देहात, पारसदीप सिंह (26) निवासी भाई मंज रोड, अमृतसर और गुरजंट सिंह (24) निवासी गांव जोड़ सिंह वाला, तरनतारन के रूप में हुई है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने में शामिल थे। डी.जी.पी. ने कहा कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, विदेशी तस्करी के लिंक की पुष्टि करने और अवैध हथियारों के व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों, गुरमुख सिंह और पारसदीप सिंह को दो ए.के.-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। सी.पी. ने बताया कि आगे की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि ये अवैध हथियार गुरजंट सिंह के माध्यम से हासिल किए गए थे। उनके खुलासे के आधार पर गुरजंट सिंह को मामले में नामजद करके पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना छेहरटा, अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 111 और 113 तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6,7,8) के तहत दिनांक 05.09.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 205 दर्ज की गई है।
अमृतसर में 2 ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित 3 गिरफ्तार
पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई है।
संबंधित सामग्री
पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान
450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण
भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि
दिल्ली पब्लिक स्कूल सुपौल को ग्लोबल स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित समारोह में प्रभारी प्रधानाचार्य शुभोजीत बनर्जी ने सम्मान ग्रहण किया
दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू
इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर से कमला नेहरू रिज तक सफाई की गई और प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली
अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित विदेशी हैंडलरों की भूमिका की जांच की जा रही है