...और पदक की दौड़ से बाहर हो गई भारतीय जोड़ी

इलावेनिल-पार्थ पदक से चूके, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में चौथे स्थान पर रहे

ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की भारतीय चौकड़ी कुल मिलाकर सातवें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
इलावेनिल-पार्थ पदक से चूके, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में चौथे स्थान पर रहे

आइची-नगोया, 22 सितंबर (हि.स.) : भारत की इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी एशियाई खेल 2026 में मंगलवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गई। भारतीय जोड़ी फाइनल में 376.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई। इलावेनिल और पार्थ ने फाइनल की शुरुआत चौथे स्थान से की। पहले 10 शॉट के बाद भारतीय जोड़ी ने 103.6 अंक हासिल किए। चीन 107.2 अंक के साथ शीर्ष पर था, जबकि दक्षिण कोरिया 104.9 और जापान 103.9 अंक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। 20 शॉट के बाद भी भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही। उसके खाते में 207.9 अंक थे और तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया से वह 1.3 अंक पीछे थी। चीन 211.9 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ था। तीसरी सीरीज के बाद भी इलावेनिल और पार्थ 312.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। चीन 315.7 अंक के साथ पहले, जापान 314.9 अंक के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 314.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर था। इसके बाद भारतीय जोड़ी 376.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल से बाहर हो गई। इससे पहले इलावेनिल और पार्थ ने क्वालिफिकेशन में 634.9 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया था और फाइनल में जगह बनाई थी। चीन ने 638.9 अंक के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया था। तैराकी में भारत की पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले टीम ने अपनी हीट में चौथा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की भारतीय चौकड़ी कुल मिलाकर सातवें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची। फाइनल मंगलवार को बाद में खेला जाएगा।

संबंधित सामग्री

स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को मिश्रित युगल में कांस्य पदक

स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को मिश्रित युगल में कांस्य पदक

ली का यी और तांग मिंग हांग ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 4 अंक हासिल किए और निर्णायक गेम 11-10 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

भारतीय हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक और सबसे बड़ी जीत

भारतीय हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक और सबसे बड़ी जीत

अब भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 26 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ खेलेगी।

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

जोकोविच ने कहा कि मैं आप सभी के सामने नैशनल टैनिस सैंटर में वापस आकर खेलने के लिए उत्साहित हूं।

ताइवान से संपर्क पर चीन की सख्त चेतावनी, कहा- ‘वन चाइना’ सिद्धांत से समझौता नहीं

ताइवान से संपर्क पर चीन की सख्त चेतावनी, कहा- ‘वन चाइना’ सिद्धांत से समझौता नहीं

चीन ने कहा है कि वह किसी भी बाहरी ताकत को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा।

ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच साझा बयान जारी करने पर सहमति

ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच साझा बयान जारी करने पर सहमति

ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं, जिसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात हैं।