गुरदासपुर हैंड ग्रेनेड हमले को लेकर भी पूछताछ

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार

टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मचारियों पर गोली चला दी और मौके से भागने की कोशिश की

By : Just Click National , Harpreet Singh
अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार

अमृतसर, 23 सितंबर (हि.स.) : अमृतसर पुलिस ने बुधवार को मत्तेवाल क्षेत्र में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कई आपराधिक मामलों में वांछित बताए जा रहे हरमन को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, हरमन के मत्तेवाल क्षेत्र में आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। पुलिस का दावा है कि टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मचारियों पर गोली चला दी और मौके से भागने की कोशिश की। मत्तेवाल थाना प्रभारी के नेतृत्व वाली टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हरमन के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल और एसपी (डी) रामदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हरमन कई आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित था। उससे हाल ही में गुरदासपुर क्षेत्र में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस गुरदासपुर पुलिस से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है तथा हरमन के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अन्य आपराधिक घटनाओं में भी कथित तौर पर शामिल रहा है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।


 

संबंधित सामग्री

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

डीसीपी जुगराज सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूलों का लिया जायजा

अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित विदेशी हैंडलरों की भूमिका की जांच की जा रही है

अमृतसर में तीन दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ धूमधाम से संपन्न

अमृतसर में तीन दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ धूमधाम से संपन्न

अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खरीदारी की

अमृतसर में खाद विक्रेताओं और थोक कारोबारियों की औचक जांच

अमृतसर में खाद विक्रेताओं और थोक कारोबारियों की औचक जांच

बिना बिल बिक्री और जमाखोरी पाए जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, किसानों को पक्का बिल लेने की अपील

संगत को लेकर मोहाली से अमृतसर रवाना हुईं 3 बसें, कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

संगत को लेकर मोहाली से अमृतसर रवाना हुईं 3 बसें, कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दीदार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू रहेंगी।